Home » Uncategorized » फिच का कहना है, गैर-बैंक ऋणदाताओं पर आरबीआई का लाल झंडा अस्थिरता बढ़ाता है

फिच का कहना है, गैर-बैंक ऋणदाताओं पर आरबीआई का लाल झंडा अस्थिरता बढ़ाता है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

RBI's red flag on non-bank lenders raises volatility, Fitch says

भारतीय रिजर्व बैंक
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


फिच रेटिंग्स का मानना है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) में कॉरपोरेट गवर्नेंस और जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया प्रयास सफल होने पर लंबी अवधि में उद्योग के जोखिम को कम कर सकते हैं, लेकिन इससे प्रभावित गैर-बैंकिंग इकाइयों के लिए निकट अवधि में व्यापार में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा। 

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हाल के दिनों में गैर-बैंक वित्तीय संस्थानों (एनबीएफआई) के संबंध में आरबीआई की ओर से दी गई सलाह ने इस क्षेत्र में अनुपालन से जुड़ी कमियों को उजागर किया है।

आरबीआई ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि एनबीएफआई को 20,000 रुपये (लगभग 240 डॉलर) से कम के नकद ऋण के वितरण पर मौजूदा नियामकीय सीमाओं का पालन करना चाहिए। 

फिच ने कहा कि भारत में गोल्ड लोन अक्सर नकद में दिया जाता है, क्योंकि यह कई ग्रामीण और अर्ध-शहरी उधारकर्ताओं के लिए ऋण का स्रोत है। फिच की रेटिंग वाले गोल्ड लोन प्रदाताओं के लिए औसत ऋण का आकार 50,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच है, जिसका  एक महत्वपूर्ण हिस्सा, परामर्श जारी किए जाने से नकद में दिया जाता रहा है।

Source link

Leave a Comment

Bhartiya Janta News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

क्लर्क रिश्वत मामला

गांव चिंदड़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर घुसखोर क्लर्क रंगे हाथों रिश्वत लेता गिरफ्तार.. हरियाणा के #फतेहाबाद जिले में शिक्षा विभाग पंचकुला हेड ऑफिस के

ब्रेकिंग जींद

कानपुर में निकील धातु की तकरीबन 4 करोड़ की प्लेटें चोरी जींद से जुड़े तार कानपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने जींद पहुंची सूत्रों की माने

सोनीपत ब्राकिंग न्यूज़

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस को देख कर टाटा ऐस (छोटा हाथी) को छोड़ कर ड्राइवर

राई ब्राकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नायब सिंह १५ सितंबर को करेंगे भाजपा की राई हलका प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के चुनावी कार्यालय का उदघाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का रहेगा