Home » Uncategorized » यूपी: क्या बीजेपी या सपा जीतेगी? दो लोगों के बीच लगी थी 2.30 लाख रुपये की शर्त, अनुबंध तैयार

यूपी: क्या बीजेपी या सपा जीतेगी? दो लोगों के बीच लगी थी 2.30 लाख रुपये की शर्त, अनुबंध तैयार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

UP: Will BJP or SP win? bet of Rs 2.30 lakh was made between two people, contract was prepared

संभल निवासियों के बीच तैयारी अनुबंध पत्र
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को संपन्न हो गया। प्रत्याशी अपनी जीत का लगातार दावा कर रहे हैं। इस बीच समर्थक भी अपने प्रत्याशी की जीत पक्की मानकर चल रहे हैं। समर्थकों के बीच हारजीत के लिए शर्त लगाई जा रही हैं।

ऐसा ही मामला बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र से देखने को मिला है। गुन्नौर के पतेई नासिर निवासी विजेंद्र सिंह और नीरेश यादव ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए 2.30 लाख रुपये की शर्त लगाई है।

लोकसभा चुनाव में बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुगर्विजय सिंह शाक्य की जीत होगी या सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जीतेंगे, इसके लिए दोनों के बीच शर्त लग गई है। बाकायदा दोनों के बीच दस रुपये के स्टांप पर अनुबंध हुआ है।

इसमें कहा गया है कि यदि भाजपा प्रत्याशी जीतते हैं तो नीरेश यादव, विरेंद्र सिंह यादव को 2.30 लाख रुपये देंगे। यदि सपा प्रत्याशी जीतते हैं तो विजेंद्र सिंह नीरेश यादव को इतनी रकम वापस करेंगे। अनुबंध पत्र पर दो गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं।

साथ ही शर्त की रकम को संभ्रांत लोगों के बीच जमा कराया गया है। जो निर्णय के बाद जीतने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। अनुबंध पत्र में यह भी लिखा है कि यदि कोई भी प्रत्याशी पांच हजार या उससे कम वोट से जीतता है, तो यह अनुबंध स्वत: निरस्त समझा जाएगा।

Source link

Leave a Comment

Bhartiya Janta News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

क्लर्क रिश्वत मामला

गांव चिंदड़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर घुसखोर क्लर्क रंगे हाथों रिश्वत लेता गिरफ्तार.. हरियाणा के #फतेहाबाद जिले में शिक्षा विभाग पंचकुला हेड ऑफिस के

ब्रेकिंग जींद

कानपुर में निकील धातु की तकरीबन 4 करोड़ की प्लेटें चोरी जींद से जुड़े तार कानपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने जींद पहुंची सूत्रों की माने

सोनीपत ब्राकिंग न्यूज़

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस को देख कर टाटा ऐस (छोटा हाथी) को छोड़ कर ड्राइवर

राई ब्राकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नायब सिंह १५ सितंबर को करेंगे भाजपा की राई हलका प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के चुनावी कार्यालय का उदघाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का रहेगा