Home » Uncategorized » दिल्ली में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिए नागरिकता के कागजात मिले

दिल्ली में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिए नागरिकता के कागजात मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Hindu refugees from Pakistan in Delhi got citizenship papers through CAA

शरणार्थी भावना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली के आदर्श नगर में रहने वाले पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिए नागरिकता के कागजात मिले हैं। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली है। मजनू का टीला में रहने वाले पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी सीएए से नागरिकता मिलेगी।

पाकिस्तान की हिंदू शरणार्थी भावना को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिली है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में बहुत कठिनाइयां थीं। लड़कियां वहां पढ़ नहीं सकती थीं या अपने घरों से बाहर नहीं जा सकती थीं। मुसलमान हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लेते हैं और उन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर देते हैं। लड़कियां इतनी डरी हुई हैं कि वे बाहर नहीं जाती हैं।’

भावना ने कहा, ‘जब मैं वहां थी तो मैं बहुत छोटी थी। मुझे अपने घर के अलावा और कुछ याद नहीं है, क्योंकि हम घर से बहुत कम निकलते थे। हमारे परिवार के बहुत से सदस्य अभी भी वहां हैं, जो भारत आना चाहते हैं। वे वीजा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम अपने देश में आकर बहुत खुश हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारी बहुत मदद की है, हम पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। मैं एक शिक्षक बनना चाहती हूं और महिलाओं को शिक्षित करना चाहती हूं।’

सीएए के जरिए नागरिकता पाने वाले पाकिस्तान के एक और शरणार्थी ने कहा, ‘जब हम 10 साल पहले यहां आए थे तो हमारे पास नागरिकता नहीं थी। नागरिकता पाकर हम बहुत खुश हैं। हमें अपने बच्चों के स्कूलों में प्रवेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब हमारे बच्चों को उचित शिक्षा मिलेगी और हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।’

Source link

Leave a Comment

Bhartiya Janta News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

क्लर्क रिश्वत मामला

गांव चिंदड़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर घुसखोर क्लर्क रंगे हाथों रिश्वत लेता गिरफ्तार.. हरियाणा के #फतेहाबाद जिले में शिक्षा विभाग पंचकुला हेड ऑफिस के

ब्रेकिंग जींद

कानपुर में निकील धातु की तकरीबन 4 करोड़ की प्लेटें चोरी जींद से जुड़े तार कानपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने जींद पहुंची सूत्रों की माने

सोनीपत ब्राकिंग न्यूज़

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस को देख कर टाटा ऐस (छोटा हाथी) को छोड़ कर ड्राइवर

राई ब्राकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नायब सिंह १५ सितंबर को करेंगे भाजपा की राई हलका प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के चुनावी कार्यालय का उदघाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का रहेगा